किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं धनुष
By dsp bpl On 9 Nov, 2016 At 05:25 PM | Categorized As मनोरंजन | With 0 Comments

khanमुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में दिखाई देंगे। शाहरुख इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। धनुष के इस फिल्म में काम करने की चर्चा हो रही है। धनुष आनंद एल राय के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।

अगर ये खबर सही हुई तो धनुष अब आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख के साथ काम करते नजर आएंगे। हिंदी दर्शकों में धनुष को लोकप्रिय बनाने में आनंद एल राय की फिल्म रांझणा की भूमिका अहम रही है। बताया जाता है कि जब उन्हें आनंद ने अपनी नई फिल्म में किरदार निभाने के लिए कहा तो वह तैयार हो गये। धनुष भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इसके लिए कुछ दिनों से धनुष मुंबई आना-जाना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक धनुष के किरदार को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में हो सकते हैं। आनंद एल राय की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। धनुष ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आनंद एल राय द्वारा ही निर्देशित फिल्म रांझणा से की थी। इसके बाद धनुष ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शमिताभ में काम किया।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>